#BOKARO : मिसाल! पति के अं’तिम सं’स्कार से पहले मतदान करने पहुंची महिला

#JHARKHAND #INDIA : झारखंड के बोकारो शहर में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति के अं’तिम सं’स्कार से पहले मतदान करने पहुंचकर मिसाल कायम की। रेणु देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंचीं और मतदान किया, जहां झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये मतदान हो रहा था।


इसके बाद उन्होंने अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा।रेणु ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘मेरे 63 वर्षीय पति ने मुझे किसी भी काम से पहले मतदान करने की सीख दी, क्योंकि हमें अपना प्रतिनिधि चुनना होता है। ठंड लगने से बुधवार रात उनकी मौत हो गई।’ गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में गुरुवार को तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading