सोनाक्षी सिन्हा ने इस खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का चुलबुल पांडे

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इस खेल के दबंग हैं, चुलबुल पांडे हैं और गेंदबाजों के लिये खतरनाक हैं। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से पहले सोनाक्षी ने विराट के लिये यह बात कही है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की दबंग-3 इस साल रिलीज होने जा रही है और भारत-विंडीज़ सीरीज़ से पहले ये दोनों अभिनेता पहले वनडे में नेरोलैक क्रिकेट लाइव पर दिखाई देंगे।

सोनाक्षी ने एक प्रमोशनल वीडियो में कहा, “मैंने सुना है कि विराट क्रिकेट के मैदान में एक दबंग की तरह है। वह चुलबुल पांडे हैं और गेंदबाजों के लिये खतरनाक हैं। इस सीरीज़ में निश्चित रूप से वाकई मजा आयेगा और हम स्टार स्पोर्ट्स स्टूडियोज़ से टीम इंडिया को चीयर करेंगे।”उल्लेखनीय है कि दबंग में सलमान खान चुलबुल पांडे का किरदार निभाते हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading