#BIHAR : विधानसभा की 119 सीटों पर लोजपा की विशेष तैयारी आरंभ

#BIHAR #INDIA : अगले साल होने वाले विधानसभा की तैयारी में लोजपा जुट गई है। एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी करेगी हालांकि उन 119 सीटों पर पार्टी ने विशेष तैयारी आरंभ कर दी है जो अभी विपक्षी दलों के खाते में हैं।हाल ही पार्टी सुप्रीमो सांसद चिराग पासवान ने इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो, इसके लिए अभी से ही तैयारी करने की रणनीति बनी। तय हुआ कि जिन सीटों पर एनडीए के विधायक हैं, वहां गठबंधन की जीत के लिए काम हो।

चूंकि सीटिंग सीटों पर किसी भी दल की दावेदारी मुश्किल होती है। इसलिए जिन सीटों पर विपक्षी दलों का कब्जा है, वहां विशेष तैयारी की जा रही है। लोजपा का मानना है कि पार्टी के खाते में जो भी सीटें आएंगी, वे इन्हीं 119 सीटों में से हो सकती हैं, इसलिए जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही दल के नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। पहले पार्टी ने 144 सीटों पर विशेष तैयारी करने की रणनीति बनाई थी।

इस बाबत लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि 119 सीटों पर तैयारी का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाए। इसका यह अर्थ नहीं है कि लोजपा इन सभी सीटों पर अपना दावा जता रही है। एनडीए में सीट बंटवारा कभी भी विवाद का मुद्दा नहीं रहा। शीर्ष नेता मिल-बैठकर सीटों का बंटवारा कर लेते हैं। पार्टी का मानना है कि एनडीए के घटक दल लोजपा के अलावा जदयू और भाजपा भी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है। लोजपा के वोटर सभी सीटों पर है। इसलिए सीट चाहे किसी भी घटक दल को मिले, चुनाव एनडीए लड़ेगा। विपक्ष की सीटें भी एनडीए के खाते में आए, इसके लिए हम विशेष तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading