वर्ष 2018 में फिल्म ‘इरादा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने जा रही हैं।
लगातार दो सालों तक अभिनेता आशुतोष राणा और जावेद जाफरी के साथ पुरस्कार समारोह को होस्ट कर चुकी दिव्या इस साल अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के साथ को-होस्ट करेंगी।

समारोह को होस्ट करने को लेकर उत्साहित दिव्या दत्ता ने कहा, ‘पिछले साल मेरा उत्साह अलग था क्योंकि तब मैं स्वयं अपना पुरस्कार लेने के लिए मंच पर गई थी। लेकिन इस साल मैं सभी विजेताओं की हौसला अफजाई करूंगी और उनके जश्न का हिस्सा बनूंगी।
दिव्या ने आगे बताया कि आखिर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अन्य पुरस्कार समारोह से कैसे अलग है। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है जिसके मान-सम्मान और शिष्टाचार को बनाए रखना जरूरी होता है।
