25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। इस बीच करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। क्रिसमस के खास मौके पर करीना कपूर खान बेटे तैमूर अली खान के साथ बांद्रा के माउंट मैरी चर्च पहुंची।
चर्च से बाहर निकलते वक्त जब करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ अपनी कार की ओर जा रही थीं तो एक भी’ख मांगने वाली बच्ची उनके पैर से आकर लिपट गई। लेकिन अभिनेत्री उसको इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गईं। वहीं करीना के साथ मौजूद महिला पुलिस भी बच्ची को अभिनेत्री से दूर करती दिख रही हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मानव मंगलानी ने साझा किया है। वहीं विरल भियानी की इंस्टाग्राम तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
करीना कपूर खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद नहीं कर रहे हैं और अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक ट्रोलर ने लिखा कि इतने अमीर घर की महिला होकर भी एक भीख मांगने वाली बच्ची की मदद नहीं कर सकती हो, शर्म आनी चाहिए। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स महिला पुलिसकर्मी को भी ट्रोल कर रहे हैं।
