#NEW_DELHI #INDIA : विश्व पुस्तक मेला 2020 का आज 12 जनवरी को आखिरी दिन है। अंतिम दिन होने के कारण कईस्टॉलों पर विशेष छूट भी दी जाने की तैयारी है। शनिवार को मेले में बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के बाहर लंबी लाइन देखी गई।

शनिवार को पुस्तक मेले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पुस्तकों का लोकार्पण, विचार गोष्ठी और काव्य संध्या का आयोजन किया गया।शनिवार को राकेश चक्र की पुस्तक ‘गाते अक्षर खुशियों के स्वर’ बालगीत का लोकार्पण गीतकार डॉ. कुंवर बेचैन, साहित्यकार डॉ. दिविक रमेश, गजलकारा तूलिका सेठ और ज्ञानगीता और अधिकरण प्रकाशन पंचशील गार्डन, नवीन शाहदरा दिल्ली के प्रबंधक मुकेश शर्मा की उपस्थिति में हॉल नंबर 12अ में किया गया।
