वर्ल्ड कप 2019 के चर्चित रनआउट पर धोनी ने दिया जवाब

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जब महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए तो करोड़ों दिल दिलों की उम्मीद को गहरा सदमा लगा था। 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। एक बेहद मुश्किल वक्त पर धोनी रनआउट हुए और भारत के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने की बची हुई उम्मीद भी खत्म हो गई। वर्ल्ड कप के बाद से धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है और ना ही उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर कोई बात कही थी, लेकिन अब वर्ल्ड कप के उस दिल तोड़ने वाले पल को लेकर धोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

इंडिया टुडे के बोरिया मजूमदार के साथ बातचीत में महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप में अपने रन आउट को लेकर बातचीत की और क्रीज के अंदर डाइव नहीं लगा पाने को लेकर खेद भी व्यक्त किया। धोनी ने कहा, ”मैं अपने आप से कह रहा था, मैं क्यों डाइव नहीं लगा पाया।”

धोनी ने कहा, ”उन दो इंच को लेकर मैं अपने आप से लगातार कह रहा था- एमएस धोनी, तुम्हें डाइव लगाना चाहिए था।” 38 साल के धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और बहुत सारे लोग उनके भविष्य को लेकर नहीं जानते हैं। उनकी रिटायरमेंट को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन धोनी ने अभी तक इस पर खुद कुछ नहीं कहा है। हाल ही में कोच रवि शास्त्री ने एक धोनी के वनडे से रिटायमेंट को लेकर इशारा किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading