अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ ने सोमवार को वर्किंड डे होने के बावजूद अच्छी कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 13 करोड़ तक की कमाई की है। तो 4 दिन की कमाई (शुक्रवार 15.10, शनिवार 20 करोड़, रविवार 26 करोड़ और सोमवार को 13 करोड़) के मुताबिक फिल्म ने 74.1 करोड़ की कमाई कर ली है।

