बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के सामने कोई अपनी समस्या या सं’घर्ष सुनाता है, उनकी आंखों में आं’सू आ जाते हैं। इन दिनों नेहा इंडियन आइडल 11 जज कर रही हैं। इस शो में एक बार फिर नेहा की दरियादिली देखने को मिली है।

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन आइडल शो में एक विशेष एपिसोड शूट किया गया। इस खास मौके पर सेना के कई जवान, पुलिसवाले, सुरक्षाकर्मी और दमकल कर्मी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था, जहां उन्हें कंटेस्टेंट ने उनके सम्मान में गाने गाए।

एपिसोड के दौरान नेहा कक्कड़ ने दमकल कर्मी बिपिन गणत्रा को दो लाख रुपये की मदद देने का वादा किया। बिपिन गनात्रा पिछले चालीस सालों से आग बुझाने का काम करते आ रहे हैं। हजारों लोगों की जान बचा बिपिन गनात्रा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
