रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। डीआरडीओ में कुल 1,817 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर की जा रही हैं।

पदों का नाम पदों की संख्या
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 1,817
23 जनवरी, 2020 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण व आईटीआई पास होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट टीयर -1 (स्क्रीनिंग) और टीयर- II (अंतिम मेरिट) के आधार पर किया जाएगा।
