हिंदी सिनेमा की अदाकारा कंगना रनौत इस बार वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भ’ड़क गई हैं और उन्होंने उन पर अपना गु’स्सा निकाला। कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से ‘दुष्कर्मी पैदा होते हैं।

इन जैसी औरतों को उन दु’ष्कर्मियों के साथ जेल में रखना चाहिए।’ पंगा’ के प्रमोशन में जुटीं कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘उस लेडी को उन लड़कों के साथ चार दिन जेल में रखो। उनको रखना चाहिए। उसको जरूरत है। कैसी-कैसी औरतें होती हैं। जिनको बड़ी दया आती है।’

कंगना यहीं नहीं रुकीं, वो आगे कहती हैं कि ‘ऐसी ही औरतों की कोख से ऐसे दरिंदे निकलते हैं। ये भी किसी के कोख से निकले हैं। उन्हीं की कोख ऐसी होती है, जिन्हें दया आती है। प्यार आता है इन दरिदों पर।’

दरअसल कुछ समय पहले इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दो’षियों को माफ कर देना चाहिए। इंदिरा जयसिंह के बयान पर आशा देवी भ’ड़क गई थीं। उन्होंने कहा था कि इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई।