मशहूर कॉमेडियन, निर्माता-निर्देशक और कलाकार टेरी जोन्स का नि’धन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। वह वेल्श मूल के ब्रिटिश कलाकार थे। टेरी जोन्स के नि’धन की खबर उनके परिवार ने दी है।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें ये बताते हुए दु’ख हो रहा है कि हमारे प्यारे पिता और पति अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। टेरी जोन्स के परिवार के अनुसार वह लंबे समय से दिमागी बी’मारी से ग्र’स्त थे।

टेरी जोन्स का जन्म 1 फरवरी साल 1942 में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में बतौर कलाकार के अलावा स्क्रिप्ट राइटर, कॉमेडियन और निर्माता-निर्देशक की भूमिका निभाई थी। वह मशहूर ब्रिटिश कॉमेडियन ग्रूप मोंटी पाइथन का हिस्सा भी रह चुके हैं। अपने करियर में टेरी जोन्स ने कई पुरस्कार भी हासिल किए।
