भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जो युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि एसबीआई में जूनियर एसोसिएट के लगभग 8000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां हाे रही हैं।
26 जनवरी, 2020 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। (सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु सीमा में छूट)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है।

पदों का नाम पदों की संख्या
जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) 8000
जूनियर एसोसिएट्स (बैकलॉग) 134
चयन ऑनलाइन टेस्ट (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) और स्थानीय भाषाओं के परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
