रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जाे इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

पदों का नाम पदों की संख्या
सहायक 926
24 जनवरी, 2020 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है।
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के आधार पर किया जाएगा।
