#BIHAR #INDIA : बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड (जेडीयू) पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी और पार्टी के फैसले की सार्वजनिक आलोचना करने पर पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर औए पूर्व सांसद पवन वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। यह संकेत जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन नेताओं के बयान से काफी नाराज बताए जा रहे हैं। पार्टी में आम राय बनती जा रही है कि अगर ये दोनों नेता पार्टी छोड़कर चले जाएं तो अच्छा होगा। वशिष्ठ नारायण के मुताबिक, पार्टी इन दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश अगली बैठक में करेगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पार्टी की अगली बैठक कब होगी।
