देश मोदी-शाह की मर्जी से नहीं, संविधान से चलेगा – मौलाना डॉ. कल्बे सादिक

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ चल रहा आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ के घंटाघर में चल रहे अंदोलन में शुक्रवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश मोदी-शाह की मर्जी से नहीं, संविधान से चलेगा।

कल्बे सादिक ने घंटाघर में प्रदर्शनकारियों को आने वाली दिक्कतों पर रोष जताते हुए कहा, ‘मैंने आज तक कभी सिनेमा नहीं देखा, पर हर घर में उजाला है और घंटाघर पर अंधेरा, जो सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है। कोई मोदी कोई शाह हमारा भविष्य नहीं बना सकता। आज जो हमारे देश में हो रहा है वो बेहद दर्दनाक है।’ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में जो भी हो रहा है। वह बेहद दर्दनाक है। यह देश मोदी-शाह की मजीर् से नहीं, संविधान से चलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.