CAA के खिलाफ मुसलमानों को उकसाने और दं’गे भड़’काने में लगे हैं विपक्षी – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आप और कांग्रेस पार्टी पर संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ मुसलमानों को उकसाने और दं’गे भड़’काने का शुक्रवार (24 जनवरी) को आरो’प लगाया। शाह ने केजरीवाल सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने पर दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा राजधानी शहर बनाने का वादा किया।

शाह ने दावा किया कि दिल्ली में एक-तिहाई लोग पाकिस्तान से आए शरणार्थी थे और इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न से बचने के लिए 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की जा सकती है। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में एक महीने से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन के संदर्भ में कहा, “पहले उन्होंने मुसलमानों को उकसाना शुरू कर दिया और दिल्ली में दंगे भड़काए। वे अब भी कह रहे हैं कि हम शाहीनबाग का समर्थन करते हैं। कांग्रेस के नेता शाहीन बाग का नियमित दौरा करते हैं।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.