फ्लाइट में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को परेशान करने के आ’रोप में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर चार एयरलाइंस कंपनियां ने बैन लगा दिया है। इसके अलावा दिल्ली ऑटो एसोसिएशन के सीएनजी ऑटो और डीटीसी ने भी अपनी बसों में अगले आदेश तक कुणाल के सफर करने पर पा’बंदी का फैसला किया। इस बात को लेकर कॉमेडियन लगातार सरकार पर निशाने सा’धते रहे।

हाल में कुणाल एयरपोर्ट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कुणाल कामरा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कुणाल मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने विस्तारा एयरलाइंस को धन्यवाद दिया है। बता दें बैन लगने के बाद कुणाल के पक्ष में कई राहुल गांधी समेत कई बड़ी हस्तियां भी आईं।

कुणाल कामरा ने 28 जनवरी को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अर्णब गोस्वामी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि अर्णब गोस्वामी, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखाई दिए।