सीएए-एनआरसी को लेकर भि’ड़े जावेद अख्तर और तेजस्वी सूर्या

भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या इन दिनों अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए एनआरसी और सीएए के खि’लाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन की आ’लोचना की। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो मुगल शासन फिर लौट सकता है।

तेजस्वी सूर्या के इस बयान पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने तेजस्वी सूर्या के बयान से जुड़ी एक खबर को ट्विटर पर साझा किया।

add

वेबसाइट की इस खबर पर जावेद अख्तर ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद तेजस्वी सूर्या और जावेद अख्तर ट्विटर पर भि’ड़ गए हैं। तेजस्वी सूर्या के मुगल वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जावेद अख्तर ने कमेंट में लिखा, ‘अगर आप मुगल राज को लेकर इतना ही भ’यभीत हैं तो मैं अंदाजा भी नहीं लगा सकता हूं कि आप एटीला द हन और इन्वेजन ऑफ वाइकिंग्स को लेकर कितना ज्यादा ड’रे हुए होंगे। फ्रिक मत करो, हम उदारवादी तुम्हें बचा लेंगे।’ जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर तेजस्वी सूर्या ने कमेंट के जरिए जवाब दिया।

add1

उन्होंने लिखा, ‘जावेद जी, भगवान ना करे कि अगर मुगल राज वापस आता है तो उदारवादी को सबसे पहले फां’सी के फंदे पर चढ़ाया जाएगा, हालांकि आप बच जाएंगे क्योंकि आप उनके धर्म के ही हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading