भारत में मोबाइल निर्माता कंपनियों की संख्या 250 के करीब हो गई है और यह सब महज 6-7 सालों में हुआ है। साल 2019 में 2018 के मुकाबले भारत में स्मार्टफोनों की बिक्री आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15.25 करोड़ पहुंच गई है।

इसी के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गया है। पहले पायदान पर चीन है। इसकी जानकारी रिसर्च कंपनी आईडीसी ने दी है। आईडीसी ने कहा है कि साल 2020 में स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि 10 फीसदी से कम रहेगी।
साल 2019 में शाओमी ने भारत में सबसे ज्यादा 4.36 करोड़ स्मार्टफोन बेचे जो कि किसी मोबाइल ब्रांड का एक साल में सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड है।
