इस दिन लॉन्च होगा Realme X50 Pro 5G

रियलमी अपने पहले 5जी स्मार्टफोन एक्स50 प्रो को ग्लोबल लेवल पर 24 फरवरी के दिन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस फोन को पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 इवेंट में पेश करने वाली थी, लेकिन कोरोना वा’यरस के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।

add

रियलमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि MWC 2020 इवेंट कोरोनावायरस की वजह से रद्द हो गया है और अब हम अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्स50 प्रो 5जी की लॉन्चिंग ऑनलाइन करेंगे। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी।

add 1

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले देगी। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 765 जी एसओसी दी जा सकती है। फिलहाल, अब तक इस फोन के कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading