बंगाली एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तपस पॉल का 61 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से तपस ने का नि’धन हुआ।

तपस अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई गए हुए थे वहां से वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर ही तपस के सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया।
जहां सुबर 4 बजे तपस ने दम तो’ड़ दिया। तपस बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। इसके अलावा उनका बॉलीवुड से भी कनेक्शन था। तपस का बॉलीवुड के साथ ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से भी खास कनेक्शन था। तपस ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘अबोध’ से किया था।
