टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 की फाइनलिस्ट आरती सिंह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं । अब उन्हें पूरा देश जानता है और घर से बाहर आने के बाद वो इंटरव्यू देने में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में चैनल से नया काम मांगा ।
उन्होंने बॉलीवुड लाइफ डॉट से बातचीत में कहा, ‘बिग बॉस 13 के घर में कोई भी मुझको प्यार करने वाला नहीं था। तभी तो मैं बाहर आते ही अपनी मां के गले लगी और अब उनके साथ समय बिता रही हूं। मेरा परिवार बहुत ख्याल रख रहा है ।’

अपने गेम के बारे में बात करते हुए आरती सिंह ने बताया, ‘मैंने बड़े ही सब्र के साथ इस गेम को खेला है। शुरुआत में मैं अपने गु’स्से पर काबू नहीं कर पाती थी लेकिन फिनाले आने तक सब बदल गया। मैंने खुद को साबित कर दिखाया। मैंने फैंस और मेकर्स के फैसले को सही कर दिखाया है।’
‘सलमान खान को भी मेरा बर्तावा पसंद था। यही वजह है कि शो से मेरी उम्मीदें बढ़ती चली गईं । अब तो मैं चैनल से अपने लिए एक नया शो मांगना चाहती हूं।’
