कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) में अनेक पदों पर भर्तियां शुरू हो रही हैं। ये भर्तियां ड्राइवर और ड्राइवर-कम-कंडक्टर के पदों को भरने के लिए की जाएंगी। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी, 2020 से शुरु होगी।
पदों का विवरण :
ड्राइवर – 1200 पद
ड्राइवर-कम-कंडक्टर – 2545 पद
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 24 से 35 वर्ष
2A / 2B / 3A / 3B उम्मीदवारों के लिए – 24 से 38 वर्ष
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए – 24 से 40 वर्ष

24 फरवरी, 2020 आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि है
20 मार्च, 2020 आवेदन करने की अंतिम तिथि है
23 मार्च, 2020 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है
शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार के लिए दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क – सामान्य वर्ग और 2A / 2B / 3A / 3B के उम्मीदवारों के लिए – 500 रुपये, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए – 250 रुपये
नौकरी का स्थान – कर्नाटक
चयन प्रक्रिया – पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
