मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपुन ने कहा कि महाबोधि मंदिर शांति, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। रूपुन यहां निजी यात्रा पर बोधगया पहुंचे थे। उन्होंने कहा- बिहार के साथ मॉरीशस का पुराना और अ’टूट संबंध है। उनके साथ पत्नी और उनके भाई व परिवार के अन्य सदस्य थे।

इससे पहले गया एयरपोर्ट पर डीएम अभिषेक सिंह ने रूपुन का स्वागत किया और प्रतीक के रूप में गया कॉफी टेबल बुक भेंट की।
बोधगया में गर्भगृह में पूजा के बाद विजिटर रजिस्टर में उन्होंने लिखा- यहां आकर आध्यात्मिक परिवेश में खुद को अभिभूत मान रहा हूं। भगवान का आशीष प्राप्त हुआ।
