बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राज्यभर के 5 हजार से अधिक माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के करीब 40 हजार शिक्षक और कर्मचारी मंगलवार से विद्यालयों में तालाबं’दी कर बेमियादी ह’ड़ताल पर चले गए।

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में इंटर परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र चैपमैन बालिका इंटर विद्यालय में सुबह हड़ताली शिक्षकों ने कॉपी जांचने आए शिक्षकों को दौ’ड़ा-दौ’ड़ाकर पी’टा। मा’रपी’ट में 3 शिक्षक घा’यल हो गए। पुलिस ने ह’ड़ताली शिक्षकों को ख’देड़ा। एक सेवानिवृत शिक्षक को गि’रफ्तार कर लिया।

मूल्यांकन केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 शिक्षक चिह्नित किए गए। एडीपीओ ने सभी के खि’लाफ एफआईआर दर्ज कराई है। डीईओ ने सभी को तत्काल प्रभाव से स’स्पेंड कर दिया।