सम्राट चौधरी के CM बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक आज, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

पटना : मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सम्राट चौधरी आज पहली कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं. शाम 6:00 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक बुलाई गई है. कहा जा रहा है कि पहली कैबिनेट में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट मीटिंग करेंगे CM

दरअसल, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने सोमवार को दिल्ली गए थे. आज पटना लौट रहे हैं. इस बैठक को लेकर सभी को सूचना प्रदान कर दी गई है. चूंकि विधानसभा चुनाव के दौरान कई वादे किए गए थे. ऐसे में संभावना है कि उन मुद्दों को लेकर फैसला लिया जा सकता है.

मंत्रिमंडल के तीन मंत्री लेंगे फैसला

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. सम्राट चौधरी की सरकार में खुद सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ही मंत्री हैं. तीनों मिलकर ही आज कैबिनेट की बैठक करेंगे.

नीतीश कुमार की अंतिम बैठक में एक एजेंडे पर मुहर

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में अंतिम कैबिनेट की बैठक 14 अप्रैल को की थी. उसमें एकमात्र एजेंडा जो उनके इस्तीफा से संबंधित था उस पर ही चर्चा हुई. 12 फरवरी को नीतीश कुमार ने एक तरह से अंतिम कैबिनेट की बैठक की थी जिसमें कई फैसले लिये गए थे.

अब एक बार फिर से सरकार बदलने के बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक में देखना है कौन सा बड़ा फैसला लेते हैं. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से आज ही कैबिनेट बैठक को लेकर लेटर जारी किया गया है.

मंत्रिमंडल विस्तार है बाकी

बिहार की नई सरकार में तीन मंत्री के रहने के कारण मंत्रिमंडल विस्तार होना है. वैसे तो कमोबेश पहले की तरह ही विभाग का बंटवारा हुआ है. अब ऐसे में कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेंगे इसपर भी निगाह टिकी रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading