बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू की आगामी फिल्म थप्पड़ को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीन महीने के लिए स्टेस गुड्स और सर्विस टैक्स में छूट मिली है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर अच्छा असर देखने को मिल सकता है।
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म घरेलु हिं’सा की बात करती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। न सिर्फ महिला सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि पुरुषों ने भी थप्पड़ के ट्रेलर की तारीफ की थी।

ऐसे में फिल्म को टैक्स में छूट मिलने से दर्शकों को कम दाम में टिकट मिल पाएगा, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।फिल्म थप्पड़ 28 फरवरी को रिलीज होगी।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि ‘थप्पड़’ के संदेश को देखते हुए फिल्म को SGST से छूट दी गई है। ऐसे में सिंगल स्क्रीन सिनेमा और मल्टीप्लेक्स फिल्म की टिकट पर SGST नहीं लगाया जाएगा।
