दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकरा रेखा ने खु’लासा किया है कि अभिनेता कमल हासन के साथ वो शूट कर रही थीं और बिना उनकी जानकारी के उन्हें किस किया गया। रेखा और कमल हासन ने फिल्म Punnagai Mannan में साथ काम किया था। रेखा इसी फिल्म के एक सीन का जिक्र इंटरव्यू में कर रही हैं। उनका ये पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है।
रेखा ने बताया कि ‘फिल्म में किसिंग सीन बिना मुझे बताए शूट हुआ था। सुरेश कृष्णा और वसंत इस फिल्म के सह निर्देशक थे। उनसे मैंने बाद में कहा था कि इस सीन के बारे में मुझे नहीं पता था। मैं इस पर राजी नहीं थी लेकिन उन्होंने मुझसे कहा ऐसा सोचो कि किसी बड़े राजा ने एक छोटी बच्ची को किस किया है।

‘रेखा ने आगे कहा कि ‘मुझे बताया गया कि यह सेंसर द्वारा पारित नहीं किया जाएगा। मैंने उनसे पूछा कि सेंसर क्या है। दर्शकों को अब भी विश्वास नहीं है कि यह मेरी सहमति के बिना हुआ है। केवल कमल हासन और यूनिट को ही इसके बारे में पता था।
बालचंद्र सर अब दुनिया में नहीं रहे।’रेखा से पूछा गिया कि ‘क्या कमल हासन या फिल्म के मेकर्स ने उनसे माफी मांगी?’ इस पर रेखा ने कहा कि ‘वो माफी क्यों मांगेंगे। फिल्म सुपरहिट हो गई थी। इसके बाद मुझे और कई फिल्में मिल गईं लेकिन ये सच है कि मैंने उस समय किस करने के लिए हां नहीं किया था।
