सीएए और एनआरसी के वि’रोध को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में जारी हिं’सा के कारण मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी है। जबकि 189 लोग घा’यल हैं। सोशल मीडिया भी इस मुद्दे को लेकर बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में ये देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस पर पत्थ’रबाजी की जा रही है।
इस कानून को लेकर इसके समर्थक और वि’रोधी आमने-सामने आ गये हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ऋचा ने अपने इस ट्वीट के जरिए दिल्ली में हुई हिंसा में उपद्रवियों पर नि’शाना सा’धने की कोशिश की है।

ऋचा ने लिखा है- ‘आपके हाथ पर खू’न लग गया। क्या आप जानते हैं आप कौन हैं? एक सच्चा हिंदू होने के नाते, मैं कर्म पर विश्वास रखती हूं और यह आपके अगले जन्म का इंतजार नहीं करता, इसके परिणाम जल्दी ही आपके सामने आएंगे।
एक बी’मारी की तरह, द’र्द, पी’ड़ा के रूप में आपने इसे कमाया है आप यहां दूसरों की ह’त्या का जश्न मना रहे हैं।’इससे पहले ऋचा ने अरविंद केजरीवाल पर नि’शाना सा’धते हुए भी ट्वीट किया था।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “क्योंकि, फोटो खिंचवाना दंगों से ज्यादा जरूरी है।” ऋचा का यह ट्वीट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया था।
