रियलमी ने दो नए स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro की लॉन्चिंग का एलान कर दिया है। रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो को अगले महीने 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को ब्रांड एंबेसेडर बनाया है।

कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्चिंग तारीख के अलावा फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी है। रियलमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर माधव सेठ ने ट्वीट करके बताया है कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं माधव सेठ ने यह भी बताया है कि रियलमी 6 सीरीज के फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
इससे पहले Realme 6 को हाल ही में वाई-फाई अलायंस डाटाबेस पर देखा गया था जिसके मुताबिक इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर होगा।
