विधान परिषद में प्रतिपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने बुधवार को कहा कि सरकार को शिक्षकों की मांगें मान लेनी चाहिए। ह’ड़ताल खत्म कराना चाहिए। शिक्षा मंत्री ह’ड़ताली शिक्षकों से बातचीत करें, क्योंकि राज्य में परीक्षा ठीक से नहीं हो रही है। जनता और शिक्षक सड़क पर हैं। राबड़ी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनआरसी से इनकार है तो उन्हें सीएए भी खारिज करना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एनआरसी के खि’लाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। विधानसभा परिसर में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का स्टैंड ठीक है।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में जदयू के आने की बात अलग है, लेकिन मैं पहले से आग्रह करता रहा हूं की मुख्यमंत्री जी आप एनडीए छोड़े और महागठबंधन में आ जाएं।
