अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की दो दिवसीय यात्रा के दौरान इसे एक शानदार देश बताया और कहा कि उन्हें भारत में बहुत अच्छा लगा। ट्रंप ने यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए। इन्ही सवालों में से एक सवाल यौन शो’षण के आ’रोपी हार्वे वीनस्टीन को लेकर था।

हार्वे वीनस्टीन पर आ’रोप तय होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वो न कभी उनके फैन रहे हैं और न ही उन्हें पसंद करते हैं, न ही उन्हें केस के बारे में बहुत अच्छी तरह पता है। हालांकि उसने मुझे चुनाव में हराने की बहुत कोशिश की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मिशेल ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के साथ ही अन्य डेमोक्रेट्स उन्हें पसंद करते रहे हैं। क्योंकि उसने डैमोक्रैट्स को काफी फंडिंग की थी।
बता दें मशहूर प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन यौन शो’षण मा’मले दो’षी साबित हो चुके हैं। बता दें वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शो’षण करने का आ’रोप लग चुका है।
