बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई इन दिनों अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं । 4 महीने बिग बॉस के घर में बंद रहने के बाद अब रश्मि रिलैक्स करने के मूड में हैं । उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है । घर से बाहर आने के बाद रश्मि ने अरहान के बारे में कोई बात नहीं की है । बिग बॉस में उन्हें अरहान के बारे में जो कुछ भी पता चला था, उसके बाद उन्होंने उनसे ब्रेकअप कर लिया था ।

रश्मि, अरहान की शादी और बच्चे के बारे में जानकर बेहद दुखी थीं । हाल ही में खबर आई है कि रश्मि, अरहान से मिलना चाहती हैं । टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रश्मि ने कहा, ‘मुझे लगा था कि अगर मैं ये शो करूंगी तो अरहान को भी अच्छा मौका मिल जाएगा । मुझे नहीं पता था कि चीजें मेरे ऊपर ही उल्टी पड़ जाएंगी ।’

‘अरहान मुझसे मैसेज के जरिए बात करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भी उनसे बात करूंगी क्योंकि मुझे कुछ सवालों के जवाब चाहिए । मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता था। ये भी नहीं जानती थी कि उसके मुंबई में दो घर हैं । उसने मेरा इस्तेमाल किया । मैं इससे ज्यादा उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहती ।’