केंद्र सरकार ने जब से नागरिकता कानून और एनआरसी की घोषणा की है तब से दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में लगातार वि’रोध प्र’दर्शन देखने को मिला। ऐसे में बीते दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के खि’लाफ वि’रोध प्र’दर्शन के दौरान हिं’सा भड़ गई। इस हिं’सा में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौ’त हो गई है जबकि सैंकड़ों लोग घा’यल हैं।
इस घ’टना को लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस बीच दिल्ली हिं’सा को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने मशहूर लेखक चेतन भगत के ट्वीट पर निशाना साधा है। दरअसल चेतन भगत ने हाल ही में दिल्ली हिंसा को लेकर एक ट्वीट किया।

उन्होंने अपने ट्वीट मेे लिखा,’भारत 1947 में, हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम। वहीं, दुनिया चांद पर पहुंच गई, कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, सेलफोन, स्मार्टफोन और ऐप्स बना लिए, लेकिन भारत 2020 में भी हिंदू मुस्लिम और हिंदू मुस्लिम पर अटका हुआ है।’ उनके इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सहित अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनुपम खेर ने चेतन भगत के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘इस ट्वीट के साथ आप ना केवल खुद को बल्कि लाखों भारतीयों का महत्व कम कर रहे हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों का!! पिछले 72 वर्षों में भारत ने लगभग हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। यह ट्वीट सिर्फ एक स्मार्ट ट्वीट है, लेकिन सच्चाई से बहुत दूर है।’ अनुपम खेर के इस ट्वीट कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।