दुनिया की प्रमुख मोबाइल कंपनियों में से एक फिनलैंड की कंपनी नोकिया के अध्यक्ष और सीईओ राजीव सूरी ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है।
राजीव सूरी की जगह पेक्का लुंडमार्क को अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक नियुक्त किया गया है जो कि सितंबर 2020 से अपना पद संभालेंगे। पेक्का की नोकिया में यह दूसरी पारी होगी।

राजीव सूरी नोकिया में पिछले 25 सालों से हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने पद त्याग करते हुए कहा है कि वे अब कोई दूसरा काम करना चाहते हैं।
राजीव सूरी के इस्तीफे पर कंपनी ने कहा है कि नोकिया के निदेशक मंडल नए सीईओ के चयन के काम में सूरी ने अहम भूमिका निभाई है। यह फैसला दो मार्च 2020 को लिया गया है।
