टोरेटो ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपना नया ब्लूटूथ हेडफोन ब्लास्ट पेश किया है। कंपनी ने टोरेटो ब्लास्ट में स्टीरियो साउंड-क्वालिटी का देने का दावा किया है। इसके अलावा इसमें एक खास फीचर् भी है जिसकी मदद से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में यह हेडफोन अपने आप बंद हो जाता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया गै जिसकी कवरेज रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा, इसमें प्ले/पॉज/पॉवर बटन, कॉल आंसर बटन, वॉल्यूम बटन के साथ-साथ ऑक्स पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 300एमएएच बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है।
इस हेडफोन में इनबिल्ट माइक भी दिया गया है जिसकी मदद से आप फोन पर बात कर सकेंगे। टोरेटो के इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 1,999 रुपये है और इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।
