ट्रोल होने के बाद नेहा धूपिया ने लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया के शो ‘रोडीज रिवॉल्यूशन’ में अपने दिए गए बयान को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ रहा है. उनके बयान के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. अब इस पर नेहा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जो वायरल हो रही है.

इस मामले पर नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोनशल पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘मैं पिछले पांच साल से रोडीज से जुड़ी हुई हूं और इसका हरपल एन्जॉय किया है. यह मुझे भारत के हर कोने में लेकर जाता है और यह मौका देता है कि मैं देश के रॉक स्टार्स के साथ मिलूं और काम कर सकूं. मैं यह पसंद और स्वीकार नहीं करती जो कि पिछले दो हफ्तों से हो रहा है. एक एपिसोड में मैंने हिंसा के खि’लाफ आवाज उठाई.

एक प्रतिभागी ने बताया कि उसकी पार्टनर ने उसके साथ ची’टिंग की और बदले में उसने उस लड़की पर हाथ उठा दिया. लड़की ने जो किया वो उसकी च्वॉइस थी. मैं चीटिंग का समर्थन नहीं करती और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे गलत समझ लिया गया, मैं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हूं.

add १

‘नेहा ने आगे लिखा, दुर्भाग्यवश, मेरे ओपिनियन पर कई हफ्तों तक मेरा मजाक उड़ाया गया. मेरी एक पोस्ट पर 56,000 से ज्यादा कमेंट आए. मैं अब तक चुप थी, लेकिन अब मुझसे जुड़े मेरे करीबियों जैसे मेरा परिवार,मेरे दोस्त, मेरे सहकर्मी और यहां तक कि मेरे पिता के निजी व्हाट्सएप पर कई गालियों से भरे मैसेज आए. मेरी बेटी का पेज भी गालियों से भरा पड़ा है जो मुझे कतई बर्दाश्त नहीं.’

अपनी बात के अंत में नेहा ने कहा कि, ‘मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खि’लाफ हूं. चाहें जो भी हो मैं इसके खि’लाफ हमेशा खड़ी रहूंगी. जाहिर है कि एक महिला के मुकाबले एक पुरुष के पास शारीरिक बल ज्यादा होता है. महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है. अगर कोई इसका शि’कार है तो वो बेझिझक इसके खि’लाफ आवाज उठाए. इस बात का ध्यान रखा जाए कि वे अकेले नहीं हैं.

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading