18 से 22 साल की उम्र के नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी निकली है। ये सरकारी नौकरी भारतीय तट रक्षक के यांत्रिक पदों के लिए निकली हैं। इन पदों के लिए वो ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है।
पदों की संख्या- 37

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अप्रूव इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए और अभ्यर्थी के 60 फीसदी अंक होने चाहिए।
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल में होगी।
इन पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।
उम्र सीमा- 18 से 22 साल के बीच
