लॉकडाउन : नौ परिवारों की मदद कर रहे विवेक ओबेरॉय

को’रोना वा’यरस से एक साथ लड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी। इसके बाद कई सितारों ने आर्थिक रूप से इस वा’यरस के खि’लाफ जं’ग में मदद की तो वहीं कुछ सितारों ने कुछ परिवारों की जिम्मेदारी ली। मदद करने वालों की लिस्ट में अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेता ने पीएम मोदी की मुहिम में शामिल होकर नौ परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली है। 
इसकी जानकारी विवेक ओबेरॉय ने खुद ट्विटर के जरिए दी। अभिनेता ने ट्वीट किया- ‘ये वक्त है एक दूसरे के लिए खड़े रहने का एक दूसरे का साथ देने का। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से जुड़ते ही 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान नौ परिवारों की जिम्मेदारी ली है। आप लोगों से गुजारिश करता हूं कि अपनी अपनी तरह से इसमें योगदान दें।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading