
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : खुदरा विक्रेताओं द्वारा खाद सामग्री को लेकर अधिक कीमत वसूलने से संबंधित मिल रही सूचनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक जयकांत ने आज अंडी गोला मंडी में अवस्थी दुकानों का औचक निरीक्षण किया एवं जिन दुकानदारों द्वारा अपने दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं किया गया था उन्हें कड़ी फट:कार लगाई साथ ही हिदा’यत दी कि शीघ्र ही सभी खुदरा एवं थोक विक्रेता अपनी-अपनी दुकानों पर दैनिक रेट लिस्ट चस्पा करें, नहीं तो उनके विरु’द्ध कड़ी एवं विधि सम्मत का’र्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ ० चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जाने के बाद खाद्य पदार्थों की अधिक कीमत वसू’लने की शिका’यतों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि कुछ ग्राहकों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वा’जिब मूल्य पर वस्तुएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने जिले वासियों से अपी’ल किया कि आवश्यक खाद्य पदार्थों, दवाओं एवं गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है ।इनकी आपूर्ति श्रृंखला सौ फीसदी मेंटे’न है।

उन्होंने अनु’रोध किया है कि लोग पै’निक ना हो एवं हड़ब’ड़ाहट में आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का क्रय ना करें। इससे कालाबाजा’री को बल मिलता है। उन्होंने कहा है कि आवश्यक खाद्य पदार्थों, दवाओं एवं गैस सिलेंडर की आ’पूर्ति अनवरत होती रहेगी और सप्लाई भी मेन्टेन रहेगा। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लॉ’क डाउन को लेकर सरकार द्वारा जो दिशा निर्देश मिला हुआ है उस आलोक में पुलिस प्रशासन द्वारा शत-प्रतिशत का’र्रवाई की जा रही है।

उन्होंने भी आम जनता से अपी’ल किया कि बे’वजह घर से बाहर ना निकले। अगर ऐसा करते हैं तो उनके विरुद्ध का’र्रवाई होगी। अति आवश्यक कार्य हो तभी बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि पै’निक रहने की आवश्यकता नहीं है बल्कि घर मे को रहने की आवश्यकता है।



