
PATNA : कोरोना संक’ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना को रो’कने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर किए जा रहे उपा’यों पर भी चर्चा की और सु’झाव दिए. उन्होंने राज्य सरकारों को आश्वा’सन दिया कि उनके साथ केंद्र खड़ा है और हर संभव मद’द की जाएगी. मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की चिंता लॉ’कडाउन को लेकर दिखी. उन्होंने हर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉ’कडाउन का कड़ाई से पा’लन कराने की अपी’ल की. साथ ही कहा कि लोगों को जरूरी सामान भी मुहै’या कराए जाएं, ताकि किसी को दि’क्कत न आए.

मजदूरों के पला’यन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपी’ल की कि हमें हर संभव पलाय’न को रोकना होगा. इसके लिए हर राज्य अपने ओर से सारे इंत’जाम करे. मजूदरों के लिए शेल्टर होम के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाए. साथ ही मजदूरों से अपी’ल की जाए कि वह सड़कों पर न निकलें. पीएम मोदी ने अपील की कि हमें हर संभव पला’यन को रोकना होगा तभी हम कोरोना की जं’ग जी’त सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस सं’कट की घड़ी में क्रेंद्र और राज्य सरकारों के बेहतरीन सम’न्वय की जरूरत है. केंद्र सरकार हर राज्य के साथ खड़ी है और उन्हें जरूरी मद’द उपलब्ध कराई जाएगी. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों से मेडि’कल सुवि’धाओं के बारे में भी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों में बढ़े कोरोना मरी’जों की तादाद पर चिं’ता जा’हिर की. उन्होंने कहा कि जिन लोगों में भी सिम्टम्स दिखे उन्हें आइसो’लेट किया जाए. साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों को क्वार’नटीन किया जाए. अगर क्वारन’टीन वा’र्ड बढ़ाने की जरूरत है तो उसे बढ़ाया जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से मुख्यमंत्रियों से कहा है कि तब्लीगी जमात के जमा’तियों की अपने-अपने राज्यों में पह’चान करें और उन सभी लोगों को जल्द से जल्द अस्प’ताल में इलाज के लिए भ’र्ती कराएं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रो’ग प्रति’रोधक क्ष’मता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के टिप्स दिए थे. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यू’निटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं. ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं. कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद वर्षों से कर रहा हूं. जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना.’

कोरोना से ब’चाव के टिप्स देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी सा’झा करें. पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है. इन तस्वीरों में कोरोना वाय’रस से जुड़े इस सं’कट के दौरान अपनी दे’खभाल करने और रो’ग प्रति’रोधक क्ष’मता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपा’य बताए गए हैं.
