
बॉलीवुड सितारों का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। कुछ सितारे इन ट्रोलर्स को मुंहतो’ड़ जवाब दे देते हैं और कुछ इनके मुंह ही नहीं लगते। अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने बैसाखी के मौके पर लोगों को बधाई दी थी। लेकिन यहां एक यूजर उन्हें ट्रोल करने लगा..अमिताभ ने उसे ऐसा जवाब दिया कि एक बार में ही वो लाइन पर आ गया।

बैसाखी पर्व अमिताभ ने अपनी फिल्म सुहाग के गाने ‘तेरी रब ने बना दी जोड़ी’ की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वो भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। बिग बी ने लिखा, ”बैसाखी के पावन अवसर पर, लें बारम बार बधाई। ये दिन हर दिन मंगलमय हो, हम सब की यही दुहाई।

हर्षित पल औ मधुमय जीवन, अपने घर मनाएं। सुख शांत सुरक्षित रहें सदा, ईश्वर से यही दुआएं।’ अमिताभ की इस पोस्ट पर एक ट्रोलर ने पूछा- ‘ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े।’ बिग बी ने लिखा,-‘वो वहां है, जहां आप कभी नहीं पहुंच पाएंगे, बाप रे बाप!’ अमिताभ का रिप्लाई देखते ही ट्रोलर की हालत खराब हो गई है। वो तुरंत ही लाइन पर आ गया और उसने फिर रिल्पाई करते हुए लिखा- ‘आप तो बुरा मान गए सर, इतना भी कोई नाराज होता है क्या चाहने वालों से।’
