बिना पास सड़कों पर वाहन लेकर घूमने वालों की खैर नहीं, मास्क व कागजात दोनों चेक करेगी पुलिस

लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर वाहन लेकर तफरीह करने वालों को अब महंगा पड़ेगा। पकड़े जाने पर पुलिस संबंधित लोगों के खि’लाफ क’ड़ी से क’ड़ी का’र्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज कर देगी। मंगलवार से वाहन र्चेंकग के दौरान पुलिस गाड़ियों के कागजात ही नहीं बल्कि मास्क पहने हैं कि नहीं इसकी भी सख्ती के साथ जांच कर कार्रवाई करेगी। आईजी रेंज संजय सिंह व एसएसपी उपेंद्र शर्मा की ओर से इसके लिए सभी थानेदारों को कड़े निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

 

बार-बार मना करने पर भी लोग वाहनों के साथ सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को रोकने व उनके वाहनों की जांच कर कार्रवाई करने में पुलिस को पसीने बहाने पड़ रहे हैं। अब सरकार के निर्देश का अनुपालन कराने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी भी जद्दोजहद में जुट गये हैं। इसी कड़ी में आईजी रेंज व एसएसपी ने सभी थानेदारो और ट्रैफिक पुलिस को सख्ती के साथ वाहनों की र्चेंकग कर क’ड़ी का’र्रवाई करने को कहा है। जांच के दौरान पुलिस मास्क नहीं पहने लोगों के खि’लाफ भी कार्रवाई करेगी।

4

राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को भी वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 255 वाहनों की जांच की। कागज नहीं होने व बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के गाड़ी चला रहे लोगों के वाहनों का चालान कर पुलिस ने दो लाख 35 हजार जुर्माना वसूला। लॉकडाउन तो’ड़ने व बिना कागज के घर से निकले 35 लोगों की बाइक सीज कर ली गई। यह कार्रवाई कोतवाली, गांधी मैदान, एयरपोर्ट, एसकेपुरी, बुद्धा कॉलोनी, शास्त्रीनगर, जक्कनपुर, कंकड़बाग, कदमकुआं, पीरबहोर आदि थाना क्षेत्रों में सख्ती के साथ की गई।

लॉकडाउन पर पुलिस की स’ख्ती बढ़ती जा रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि पुलिस अब किसी रियात के मूड में नहीं है। सोमवार को पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन से जुड़े 72 एफआईआर दर्ज की, जबकि 47 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एक दिन में जुर्माने की रकम भी 49 लाख के करीब पहुंच गई। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, लॉकडाउन के बावजूद बिना किसी इमरजेंसी के घर से बाहर निकलने वालों के खि’लाफ स’ख्ती बरती जा रही है। सोमवार को 2652 गाड़ियों को जब्त किया गया।

लॉकडाउन उल्लंघन में पूरे बिहार में 980 एफआईआर दर्ज की गई तथा 753 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, कुल ज’ब्त की कई वाहनों की संख्या 18 हजार 470 हो गई है। इसके अलावा वाहन चालकों पर 4 करोड़ 14 लाख 29 हजार 811 रुपए का जुर्माना किया गया है। अभ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस पिछले दिनों तक लॉकडाउन तो’ड़ने पर पुलिस जुर्माना कर रही थी। पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया है।

.

को’रोना वा’यरस के सं’क्रमण से बचाने के लिए पुलिस रात-दिन पसीना बहा रही है। इस कड़ी में सोमवार को भी राजधानी के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी हैंड हेडल माइक से अनाउंस करते हुए लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहने का संदेश दे रहे थे। आईजी रेंज व एसएसपी उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर यह फ्लैग मार्च सोमवार की देर शाम तीन बजे यह फ्लैग मार्च निकाला गया। इसकी अगुवाई सेक्टर डीएसपी व थाना प्रभारी कर रहे थे।

कोतवाली, जक्कनपुर, गांधी मैदान, बुद्धा कॉलोनी, पीरबहोर, एसकेपुरी, दीघा, एयरपोर्ट, शास्त्रीनगर, गर्दनीबाग, कंकड़बाग, पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च प्रमुख बाजारों व गलियो-मोहल्लों से होकर गुजरा। पुलिस लोगों से सुरक्षित रहने के लिए घरों में ही रहने की अपील करते हुए आगे बढ़ रही थी। पुलिस का कहना था कि पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। सरकार के दिशा-निर्देशों व स्वास्थ्य विभाग के सुझावों का पालन करते हुए सभी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही पुलिस ने ऐसे लोगों को चेताया भी ।

1.

लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस का डंडा चला और करीब 50 हजार जुर्माना भी वसूला गया। थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने को लेकर अब प्रशासन ने कड़ाई बरतनी शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को कई जगह वाहनों की र्चेंकग की गई। सालिमपुर थानाध्यक्ष के अनुसार, क्षेत्र में ग्यारह बाइक जब्त की गई।

अथमलगोला पुलिस ने लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराने के लिए सोमवार को अभियान चलाया। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, एसआई राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुबह से बाइक से इधर उधर घूम रहे लोगों की जमकर खबर ली।इस दौरान अथमलगोला बाजार में पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन के आरोप में दर्जनों बाइक और साइकिल जब्त किया।

Input : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading