बिहार के लिए 24 घंटे राहत भरे रहे, लेकिन उसके बाद सोमवार को फिर दो को”रोना सं’क्रमित म’रीज मिले। वे बेगूसराय व नालंदा जिले के हैं। बेगूसराय वाले की उम्र 34 साल है, जबकि नालंदा के दूसरे मरीज की उम्र 40 साल है। नालंदा जिले का मरीज 21 मार्च को दुबई से वापस लौटा था। इस तरह बिहार में दो नए म’रीज मिलने से को’रोना पॉजिटिव केस की संख्या 66 हो गई है।

सोमवार के पहले 24 घंटे के भीतर कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन जब सुबह जांच की रिपोर्ट आयी तो एक नया मामला सामने आया फिर देर शाम की रिपोर्ट में एक और मरीज पॉजिटिव पाया गया है।
बता दें कि को’रोना महामा’री के बीच अच्छी खबर यह आ रही है कि बिहार के लोगों ने को’रोना को पराजित करने के मामले में 15 राज्यो को पीछे छोड़ दिया है और बिहार दूसरे स्थान पर है।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 18 राज्यों के आंकड़े जारी किए हैं। प्रतिशत में जारी आंकड़े बताते हैं कि राज्यों में किस रफ्तार से मरीज कोरोना को पराजित करने में सफलता हासिल कर रहे हैं। विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार मानते हैं कि बिहार के लोगों में हर मुश्किल परिस्थिति से ल’ड़ने और उसे परास्त करने का हौसला है। यहां के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर है। यही वजह है कि बिहार में 29 म’रीज को’रोना को परास्त कर घर जा चुके हैं।
