बेगूसराय जिले में को’रोना सं’क्रमित की संख्या आठ हो गई है। एक दिन पहले सोमवार को एक म’रीज मिला है। बरौनी प्रखंड का 34 साल का पॉजीटिव तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा था। उसके संबंध में छह और लोग आए थे। डीएम अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि नए सं’क्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों को भी ट्रैक किया जा चुका है तथा पूर्व में सभी का सैंपल प्राप्त कर आवश्यक जांच के लिए पटना भेजा जा चुका है।

डीएम ने कहा कि सभी सात संक्रमित व्यक्तियों से संबंधित क्षेत्रों को पूर्व में ही सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन क्षेत्रों में टीम गठित कर लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कर स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जांच के दौरान किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर उस व्यक्ति का सैंपल कलेक्ट कर उस व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने का निर्देश दिया गया है। सील किए गए क्षेत्रों के लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने कहा है कि सं’क्रमित को’रोना वा’यरस से सं’क्रमित व्यक्तियों से संबंधित क्षेत्रों को चिन्हित कर सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों न तो किसी के आने और न ही जाने की इजाजत है। इसलिए लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। एक्टिव सर्विलांस के दौरान जिला प्रशासन की टीम को सहयोग करने की अपील लोगों से की है। ताकि सं’क्रमण को सीमित किया जा सके।
को’रोना सं’क्रमण के ख’तरे का जिक्र करते हुए डीएम ने जिले के सभी लोगों से सं’क्रमण छिपाने के बजाय सामने आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सं’क्रमण की यह बी’मारी हर व्यक्ति के लिए ख’तरनाक हो सकता है। इसलिए छिपाएं नहीं बल्कि सामने आएं। ताकि उनका जांच व इलाज ससमय सही तरीके से किया जा सके।
