
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : विश्वव्यापी महामारी कोरोना वाय’रस संक्र’मण से ब’चाव के लिए पूरे भारतवर्ष में घो’षित लॉ’क डाउन के कारण अस’हाय व नि’र्धन वर्ग की सहा’यता के लिए शहर के विभिन्न स्वंयसेवी सामाजिक व धार्मिक संग’ठन निरन्तर स’क्रिय है.

इसके साथ ही क’ठोर फै’सले सुनाने वाले न्यायाधीशों ने भी इस विष’म परिस्थितियों में अपनी सक्रि’य भू’मिका नि’भाते हुए जनसेवा, मानवसेवा में पूरी नि’ष्ठा के साथ जुटे हैं. आज शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह की आ’र्थिक पहल पर गायघाट प्रखंड के दो गांवों के अस’हाय और गरी’बों के बीच में वि’तरित कराने हेतु नि:शुल्क क’च्ची खाद्य सामग्रियों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवा’ना किया. जिला विधिक सेवा प्राधि’करण गरीबों और जरू’रतमंदों को निशु’ल्क का’नूनी सहा’यता उपलब्ध कराता है लेकिन इस बार प्राधि’करण के बैनर तले जरूरतमंदों को राशन का वित’रण भी शुरू कराया गया है.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर के सचिव राजीव रंजन एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार ने आज गायघाट प्रखंड के पिरौंछा और बरूआरी गाँव के वं’चित परिवारों के लिए रसद सामग्री वित’रण वाहन को हरी झण्डी दिखाते हुए कहा कि हमारा प्रया’स होना चाहिए कि वै’श्विक सं’कट के इस समय में कोई भी व्यक्ति भू’खा नहीं सोये.

इस सम्बन्ध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की पैरालीगल वालं’टियर्स की मद’द से हम जिले के प्रखंडों में वैसे परिवारों को चि’न्हित कर रहें हैं जिनके पास रा’शन कार्ड नहीं है, या वि’धवा महिलाएं या दि’व्यांग व्यक्ति है और वे जो बिलकुल बेस’हारा हैं, उनकी सूची बनाते हुए वैसे व्यक्तियों और परिवारों के बीच 4 किलो चावल, 4 किलो आटा, 1 किलो सरसों तेल, 1 किलो दाल, 1 किलो नमक, 1 किलो आलू, मसाले, नहाने और कपडे धोने का साबुन इत्यादि से भरा पैकेट सामा’जिक दू’री का पालन कराकर वित’रित कर रहें हैं.

आज इसकी शुरुआत गायघाट प्रखंड के पिरौंछा और बरुआरी गाँव से की गई है. लॉ’क डाउन रहने तक इसी तरह अलग अलग ग्रामीण इलाकों में चि’न्हित कर सूचीबद्ध कर अस’हायों के बीच निरं’तर राहत सामग्रियों का वित’रण कराया जाता रहेगा. जिला जज ने बताया की खा’द्यान्न वित’रण के दौरान लोगों को सामा’जिक दू’री रखने का पाठ भी प’ढ़ाया जाता है.

आपको बता दें की न्यायपालिका द्वारा किये जा रहें इस सा’र्थक पहल और मानवीय सेवा को मुजफ्फरपुर न्यूज़ प्रमुखता से दिखाता रहा है, लॉ’क डाउन के शुरुआती दिनों से ही जिला जज द्वारा पूरे परिवार के साथ गरीबों की मद’द में जुटे रहें हैं और उनके बीच खाना, पानी की बोतलें और अन्य सामग्रियों का वित’रण करते रहें हैं. कोरोना वाय’रस का दंश झेल रहे बिहार में ये पहला मौका देखने को मिल रहा है जब लॉ’क डाउन की अवधि में न्या’यपालिका के कई न्याया’धीश मुजफ्फरपुर जिले में मानव से’वार्थ में जी जान से जु’टे हैं.





