साउथ फिल्म इंडस्ट्री को शुक्रवार को बड़ा झ’टका लगा है। इस फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एवी अरुण प्रसाद का नि’धन को गया है। एवी अरुण प्रसाद को वैंकट के नाम से भी जाना जाता था। उनकी मौत एक सड़क हा’दसे में हुई है। यह हाद’सा कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में हुआ। उनकी मौत एक लॉरी से टकराने से हुई है। एवी अरुण प्रसाद के नि’धन की जानकारी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी दी है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने एवी अरुण प्रसाद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके नि’धन पर शो’क जताया है। मशहूर संगीत निर्देशक जीवी प्रकाश ने एवी अरुण प्रसाद के निधन पर सोशल मीडिया पर शो’क जताया है। उन्होंने ट्विटर पर एवी अरुण को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘हमेशा एक दोस्त और एक खुशहाल भाई, वैंकट की सड़क दु’र्घटना में मौ’त हो गई है। रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। प्रभु मेरे मित्र की आत्मा को शांति दे।
एवी अरुण प्रसाद ने दिग्गज निर्देशक शंकर के साथ कई फिल्मों में सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। निर्देशक शकंर ने एवी अरुण प्रसाद के निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे पूर्व सह निर्देशक का अचानक निधन दिल दहला देने वाला है। अरुण आप बहुत प्यारे, सकारत्मक और मेहनती थे। मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार-दोस्तों के लिए हमेशा रहेंगी’।