बिहार : एक जून से चलेंगी 44 ट्रेनें, जल्द शुरू होगी बुकिंग

रेलवे ने बुधवार को उन 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की, जिनकी परिचालन एक जून से होगा. इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसा लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं. इसमें पूर्व मध्य रेल के पांचों रेलमंडल में 15 से 18 ट्रेनें मिलने की उम्मीद है, जिसमें सबसे अधिक 10 ट्रेनें दानापुर रेलमंडल के स्टेशनों पर चलायी जायेंगी. इसकी वजह है कि दानापुर रेलमंडल के राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, दानापुर व पाटलिपुत्र जंक्शन से सबसे अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि जोन की बहुत सारी ट्रेनें दूसरे जोन में भेजी गयी हैं, जो श्रमिक स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही हैं. अधिक भीड़ वाले रेलखंडों को चिह्नित किया जा रहा है और अगले दो-तीन दिनों में रूट निर्धारण के साथ-साथ समय-सारणी आदि तय कर ली जायेगी, ताकि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

बिहार से एक जून से चलेंगी 44 ट्रेनें

रेलमंत्री की घोषणा के बाद पूर्व मध्य रेल अधिकारी रेलमंडल स्तर पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से संबंधित प्रस्ताव बनाने में जुट गये हैं. बुधवार को जोन के अधिकारी ट्रेनों के परिचालन रूट व उपलब्ध ट्रेनों की सूची तैयार करते रहे. इस सूची को प्रस्ताव के साथ रेलवे बोर्ड को गुरुवार या शुक्रवार को भेजा जायेगा, ताकि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी मिल जाये. रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश के आलोक में भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया जायेगा

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading