पटना एयरपोर्ट से 6 शहरों के लिए 25 से उड़ान, शर्तों के साथ ही मिलेगी यात्रा की अनुमति

लॉकडाउन के दौरान बिहार के बाहर रह रहे प्रवासियों के घर लौटने की जद्दोजहद से भरी खबरें आम हो गई हैं। जिसे जैसे बन पड़ रहा है लोग घरों को लौट रहे हैं। स्पेशल और श्रमिक ट्रेनों से बड़ी संख्या में प्रवासी लौटे हैं और लौट रहे हैं। इसी कड़ी में यात्रियों के लिए फिर से विमान हवा में उड़ान भरने जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट से छह शहरों के लिए 25 मई से विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

अब बस मंत्रालय से अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। संभावित तिथि की घोषणा होती ही एयरपोर्ट को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए कुछ नए नियम भी बनाए जा रहे हैं। यात्रियों को नियमों का पालन करने पर ही विमान पर सवार होने की अनुमति दी जाएगी।

पटना एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान स्वस्थ मिलने पर एयरपोर्ट के बाहर जाने के अनुमति दी जाएगी, अन्यथा क्वारंटाइन किया जाएगा। पटना से जाने और राजधानी आने वाले यात्रियों को अपना पूरा पता देना होगा। जिससे किसी संक्रमित के मिलने पर उसकी चेन का पता लगाया जा सके। वहीं एयरपोर्ट से घर जाने के लिए कैब की सुविधा होगी। लोकल लोगों के लिए ओला और उबर तो दूर यात्रा करने वालों के लिए टैक्सी एयरपोर्ट परिसर के बाहर रहेगी

पटना एयरपोर्ट से 6 शहरों के लिए 25 से उड़ान, इन शर्तों का पालन करने पर ही मिलेगी यात्रा की अनुमति

सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में पटना एयरपोर्ट से आठ से दस फ्लाइट चलेंगी। पटना से बेंगलुरु, रांची, गुवाहाटी, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता के लिए विमान परिचालन संभावित है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर उन्हें और उनके लगेज को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एंट्री गेट की कतार में खड़ा कराया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों के बीच छह फीट की दूरी होगी। टिकट और पहचानपत्र डिजिटल होंगे। सुरक्षा जांच को डिजिटल करने पर विचार किया जा रहा है। यात्रियों को बगैर मास्क और ग्लव्स पहले एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। पटना एयरपोर्ट के निदेशक बीसीएच नेगी ने बताया कि सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए पटना एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है। संभावित तिथि की घोषणा के बाद से सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सोर्स : जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading